फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Short story collection launched; author honored.

Ghazipur News: कथा संग्रह का लोकार्पण, लेखक सम्मानित

Mon, 20 Jul 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Short story collection launched; author honored.
मैरिज हॉल में कथा संग्रह का लोकार्पण अतिथि। स्रोत- आयोजक
दिलदारनगर। संस्था उद्धव की ओर से रविवार को बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथाकार आनंद कुशवाहा की 11वीं कृति मुट्ठी भर सुकून कथा संग्रह का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

सुनील सुकुमार ने कहा कि आनंद कुशवाहा जमीन से जुड़े रचनाकार हैं। उनकी कहानियों से मिट्टी की खुशबू आती है। डॉ. विकास यादव ने कहा कि आनंद कुशवाहा शादी-विवाह जैसे प्रकरणों से कहानी उठाते हैं और उनमें सामाजिक सरोकार भरते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि मुट्ठी में बहुत ताकत होती है। यही ताकत सुकून लाती है। कवि मिथिलेश गहमरी ने कहा कि आनंद कुशवाहा दायरे को तोड़ते हुए समता मूलक समाज की रचना करने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास सिंह ने साहित्य को विज्ञान से जोड़ते हुए आनंद कुशवाहा को वैज्ञानिक सोच वाला साहित्यकार बताया। वहीं कार्यक्रम में हिंदी श्री साहित्यिक संस्थान द्वारा आनंद कुशवाहा को हिंदी श्री साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed