सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six wrestlers won six medals

Ghazipur News: छह पहलवानों ने जीते छह पदक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Six wrestlers won six medals
नेहरू स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद्र यादव के साथ राज्य स्तरीय प्र​तियोगिता में पदक विज
विज्ञापन
गाजीपुर। मिर्जापुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नेहरू स्टेडियम के छह पहलवानों में स्वर्ण सहित छह पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इसकी जानकारी मिलते ही पहलवानों के परिजन, साथियों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
Trending Videos

जिला कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मिर्जापुर में 18 से 20 मार्च के बीच राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के 70 किग्रा भारवर्ग में अमित राजभर ने स्वर्ण पदक, 70 किग्रा भारवर्ग में शुभम यादव, 74 किग्रा भारवर्ग में जयदीप चौहान और 92 किग्रा भारवर्ग में मुकेश यादव ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 86 किग्रा भारवर्ग में शैलेंद्र पाल और 97 किग्रा भारवर्ग में विशाल यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। यह सभी पदक विजेता पहलवान नेहरू स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय परिजनों के साथ ही नेहरू स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद्र यादव को दिया। इसके अलावा ईशोपुर रामपुर स्थित रामकरन इंटर कॉलेज के खेल अध्यापक और जिला कुश्ती के संयुुक्त सचिव रामशीष यादव ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed