फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The clouds poured down heavily, and the water level of the Ganges also rose.

Ghazipur News: झमाझम बरसे मेघ, गंगा का जलस्तर भी बढ़ा

Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The clouds poured down heavily, and the water level of the Ganges also rose.
बीमार मां मीना देवी के ठीक होने की मनौती पर शहर के महुआग में जगह-जगह धंसी सड़क के बीच  जमा बारि
गाजीपुर। शहर में रविवार को लगभग 29 मिनट में 5.6 मिमी (मिलीमीटर) बारिश हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जनपद का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश होने से पहले अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ गंगा में भी बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा का जलस्तर 57.070 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हर एक घंटे गंगा का जलस्तर दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु 64.690 मीटर से नीचे है। इसलिए अभी खतरे की कोई बात नहीं है। जनपद में सितंबर तक बाढ़ आने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुबह शहर में बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के बाद धूप भी हो गया। शाम के समय मौसम का मिजाज बदला। 29 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जो जहां था, वह वही पर ठहर गया। बारिश रुकने के बाद शहर में यातायात सामान्य हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed