सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Path of Love for God Is Supreme: Achyutanand Shastri

ईश्वर से प्रेम का मार्ग श्रेष्ठ : अच्युतानंद शास्त्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Path of Love for God Is Supreme: Achyutanand Shastri
गंगौली शिव मंदिर परिसर में भागवत कथा सुनाते अच्युतानंद शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
कासिमाबाद। क्षेत्र के गंगौली स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन बुधवार की रात अच्युतानंद शास्त्री महाराज ने कहा कि ईश्वर को केवल ज्ञान व योग से नहीं, बल्कि गोपियों जैसी सच्ची और अन्नय प्रेम भक्ति से पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोपियां केवल कृष्ण का अनन्य प्रेम और उनकी वापसी चाहती हैं। वह कहतीं हैं कि ईश्वर से प्रेम का मार्ग ही सबसे श्रेष्ठ मार्ग है। कंस को मारकर भगवान ने धर्म की स्थापना और अधर्म के अहंकार के अंत का संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन लीलाओं से भरा हुआ है। जन्म से लेकर अंत तक लीला ही नजर आती है। कथा में आचार्य विकास चौबे एवं सोमनाथ त्यागी के भजन का श्रोताओं ने आनंद उठाया। इस मौके पर व्यास चौबे, सिद्धनाथ यादव, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed