सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trailer hits auto-rickshaw and bike; eight injured.

Ghazipur News: ट्रेलर ने ऑटो व बाइक को मारी टक्कर, आठ घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trailer hits auto-rickshaw and bike; eight injured.
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने एक आटो व बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। इसमें सात की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर,चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि ट्रेलर की गति काफी तेज थी। ट्रेलर ने आटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक बकैनिया गांव निवासी मनोज और बिहार के नुआव गांव निवासी झननन, आशा, खुशी, रितेश, बृजेश, अभिषेक और अलीशा घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया। जहां से डॉक्टरों ने सात की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, चालक ट्रेलर छो़ड़कर भाग गया। गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed