{"_id":"6a2eed0262b407f1220a7503","slug":"fast-bowlers-showcased-their-talent-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154213-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: यूपीसीए के स्पीड हंट में 500 तेज गेंदबाजों ने प्रतिभा दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: यूपीसीए के स्पीड हंट में 500 तेज गेंदबाजों ने प्रतिभा दिखाई
विज्ञापन
शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर यूपीसीए के स्पीड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के बेहतरीन 35 नए तेज़ गेंदबाजों की तलाश के लिए बीसीसीआई के दिशा-निर्देशन में यूपीसीए की ओर से स्पीड हंट अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ। शहर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर एवं कबूतर उड़ाकर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न जिलों के 500 तेज गेंदबाजों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन एवं यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने राज्यसभा सांसद, एशियन क्रिकेट काउंसिल के निदेशक एवं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर प्रदान किया जा सके। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस अभियान को चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत आज गाजीपुर से की गई।
गाजीपुर में आयोजित यूपीसीए स्पीड हंट शिविर में गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के 1300 तेज़ गेंदबाज प्रतिभाग करेंगे। बीसीसीआई के अनुभवी विश्लेषक सिंचन मित्रा के नेतृत्व वाली स्पीड हंट की टीम एआई सहित आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी के प्रदर्शन की वीडियोग्राफी कर रही है। उन सभी वीडियो का बारीकी से मूल्यांकन किया जाएगा। पूरे राज्य से 25 पुरुष तथा 10 महिला तेज गेंदबाजों का चयन किया जाएगा। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर वैभव सिंह, रंजन सिंह एवं स्मृति राय मौजूद थे।