सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck's self-starter fails; traffic jam lasts two and a half hours.

Ghazipur News: ट्रक का सेल्फ खराब, ढाई घंटे लगा जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Truck's self-starter fails; traffic jam lasts two and a half hours.
मच्छटी चट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लगा जाम। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के बढ़नपुर पुलिया के पूर्वी छोर पर बालू लदे का ट्रक का सेल्फ खराब होने से रविवार की सुबह दूसरे दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने ट्रक के सेल्फ को ठीक कराया, तब जाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम को खत्म हुआ। इस दौरान जाम में बाइक, ऑटो, बस और ट्रकों पर फंसे लोग गर्मी से बेहाल नजर आये।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार राय ने बताया कि बढ़नपुरा पुलिया के पास सुबह करीब 10 बजे सेल्फ खराब होने से बिहार से बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के सिलहरा जा रहा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बीचों-बीच बंद हो गया। पुलिया संकरी होने से देखते ही देखते मच्छटी चट्टी से भांवरकोल चट्टी तक करीब तीन किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग व पुलिस की टीम ने मैकेनिक की मदद से ट्रक के सेल्फ को ठीक करवाया। मशक्कत के बाद के बाद उन्होंने पुलिया से एक-एक कर वाहनों को निकालकर करीब साढ़े बारह बजे जाम को खत्म कराकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर वाहनों का आवागमन को सुचारू करवाया। स्थानीय निवासी रामजी पांडेय ने बताया कि, बढ़नपुर गांव के पास करीब सौ वर्ष पुरानी सकरी पुलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया गया है। ऐसे में इस मार्ग पर खास तौर पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसके बाद भी करीब सौ साल पुरानी पुलिया का चौड़ीकरण नहीं कराया गया है। इससे पुलिया के पास अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed