सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The temperature was six degrees lower compared to last year.

Ghazipur News: पिछले साल की तुलना में छह डिग्री कम रहा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The temperature was six degrees lower compared to last year.
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में पिछले वर्ष के 14 जून की तुलना में इस बाद अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिले में रविवार का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि वर्ष 2025 में 14 जून को अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

13 जून को जनपद में आंधी संग बारिश का असर अधिकतम तापमान पर नजर आया। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। इसका असर भी दिखा। खिली धूप होने के बावजूद लोग गर्मी से उस कदर परेशान न रहे, जिस तरह बीते दिनों दुश्वारी झेलनी पड़ी थी। सुबह से ही भगवान भाष्कर आसमान में उदित नजर आए। पूरे दिन वह आसमान में विराजमान रहे। आसमान में बादलों की मौजूदगी न होने के कारण मौसम में बदलाव नहीं आ पाया। हालांकि वातावरण में उमस थोड़ी रही। इससे लोगों को माथे से पसीना पोछते हुए देखा गया। वहीं आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed