सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people, including a pregnant woman, beaten up; FIR registered against four.

Ghazipur News: गर्भवती महिला सहित 2 की पिटाई, चार पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a pregnant woman, beaten up; FIR registered against four.
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में पारिवारिक रंजिश में गर्भवती महिला और एक युवक पिटाई का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित श्याम सुंदर यादव ने 11 जून की देर शाम तहरीर देकर बताया कि आठ जून की सुबह करीब 8 बजे उनके सगे पट्टीदार ओमप्रकाश यादव, अमन यादव, अनीता यादव और नीतू यादव एक राय उनके घर पहुंचीं। सभी ने उनकी गर्भवती बहू अर्चना यादव और पौत्र मोनू यादव को घर से घसीटते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने पिटाई भी की। इससे मोनू यादव को गंभीर चोट आई। मोनू की कमर की हड्डी में चोट आई है। तीन माह की गर्भवती अर्चना यादव को भी पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिनका उपचार मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा है। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ओमप्रकाश यादव, अमन यादव, अनीता यादव और नीतू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed