सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three people, including SDO, found guilty of transformer theft; two contract linemen dismissed

Ghazipur News: ट्रांसफाॅर्मर चोरी में एसडीओ समेत तीन दोषी, दो संविदा लाइनमैन बर्खास्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three people, including SDO, found guilty of transformer theft; two contract linemen dismissed
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड जंगीपुर के पारा उपखंड में ट्रांसफाॅर्मर चोरी के मामले में जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रकरण में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) समेत तीन लोग दोषी पाए गए हैं। इनमें से दो संविदा लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया गया है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, एसडीओ प्रमोद यादव के कार्यकाल में क्षेत्र से करीब नौ ट्रांसफार्मर गायब हो गए थे। मामला तूल पकड़ लिया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हालिया दौरे के दौरान उपकेंद्र महरौर का निरीक्षण किया। कई खामियां सामने आईं। इसके बाद जांच तेज कर दी गई। मुख्य अभियंता वाराणसी द्वितीय अनिल वर्मा ने बताया कि जांच में एसडीओ प्रमोद यादव के साथ दो संविदा लाइनमैन रमेश राम और शिवकुमार दोषी पाए गए हैं। दोनों संविदा लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी रिपोर्ट पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को भेज दी गई है। अब विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed