सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicles will now cross the bridge at a speed of 40 km per hour

Ghazipur News: अब 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सेतु से गुजरेंगे वाहन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will now cross the bridge at a speed of 40 km per hour
वीर अब्दुल हमीद सेतुु पर लगा स्पीड साइन बोर्ड। संवाद - फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।
विज्ञापन
सुहवल। गंगा नदी पर बने वीर अब्दुल हमीद सेतु पर अब तेज रफ्तार से वाहनों का आवागमन नहीं होगा। वाहनों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। सोमवार को एनएचएआई ने पुल के दोनों छोरों पर 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड लिमिट से संबंधित साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने यह कदम हाल ही में हुए एक हादसे के बाद उठाया है। मालूम हो कि बीते 20 मार्च की शाम गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी थी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Trending Videos

अब तक हमीद सेतु पर वाहनों को 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरने की अनुमति थी, लेकिन नए आदेश के बाद इसे घटाकर 40 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने कहा कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और पुल की मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने चेताया कि निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed