फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brijbhushan Sharan Singh says Congress raises issues that hurt the sentiments of the majority.

वंदे मातरम विवाद: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- बहुसंख्यकों को ठेस पहुंचाने वाले मुद्दे उठाती है कांग्रेस

Thu, 20 Aug 2026 04:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 20 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

वंदे मातरम विवाद पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचाने वाले मुद्दे उठाती है। वंदे मातरम पर कांग्रेस का रुख बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन
Brijbhushan Sharan Singh says Congress raises issues that hurt the sentiments of the majority.
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली से लौटने के बाद बृहस्पतिवार को कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने वंदे मातरम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता ऐसे काम करते हैं, जो देश के बहुसंख्यक समाज को बुरा लगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि यदि 1937 की बात की जा रही है तो उसके बाद 1947 में देश का विभाजन किस आधार पर हुआ, इस पर भी बात होनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं है और वह ऐसे मुद्दों पर रुख अपनाती है, जिससे बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन




कांग्रेस ने स्पष्ट किया- केवल दो पद ही गाएगी
कांग्रेस ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पार्टी 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद गाने की अपनी परंपरा पर कायम रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा तय किए गए रास्ते पर चलेगी, न कि केंद्र सरकार के नए प्रोटोकॉल के मुताबिक। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के प्रति नफरत की वजह से 'वंदे मातरम' के पूरे पाठ को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1937 के फैसले को कांग्रेस ने फिर दोहराया
कांग्रेस का यह रुख कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के उस प्रस्ताव के एक दिन बाद सामने आया, जिसमें 1937 में लिए गए फैसले को दोहराया गया है। उस समय CWC ने तय किया था कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के सिर्फ पहले दो पद ही गाए जाएंगे। यह फैसला ऐसे समय में चर्चा में है, जब केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रगीत के पूर्ण गान को आधिकारिक प्रोटोकॉल का हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed