{"_id":"69b9926bf1e8b72fe60913c6","slug":"children-from-council-schools-took-math-and-sanskrit-exams-gonda-news-c-100-1-gon1041-154389-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दी गणित और संस्कृत की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दी गणित और संस्कृत की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय माधवगंज व परसपुर के रमईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे तालुकदार सिंह में परीक
विज्ञापन
पसका/धानेपुर। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को गणित और संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। त्यौरासी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आशीष सिंह ने बताया कि पहली पाली में कक्षा छह और सात की गणित की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत की परीक्षा दी। कक्षा आठ की गणित की परीक्षा अब 24 मार्च को होगी। यहां नामांकित 217 में से 200 छात्र उपस्थित रहे।
पूरे तालुकदार सिंह स्थित प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने बताया कि पहली पाली में कक्षा दो, तीन और चार की गणित व दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई। यहां 101 में से 92 बच्चे शामिल हुए। शिक्षिका ने कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली।
धानेपुर संवाद के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को गणित और संस्कृत विषय के पेपर हुए। कंपोजिट विद्यालय माधवगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि स्कूल में नामांकित 190 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 154 उपस्थित रहे। पहली पाली में कक्षा एक, पांच और आठ को छोड़कर शेष सभी कक्षाओं की गणित की परीक्षा संपन्न कराई गई। वहीं, दूसरी पाली में कक्षा एक, दो, पांच और आठ को छोड़कर बाकी छात्र-छात्राओं ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी।
Trending Videos