{"_id":"6a3187dad181f1ac66051d78","slug":"conclusion-of-public-welfare-fair-and-health-camp-gonda-news-c-100-1-gon1041-160484-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जनकल्याण मेला व स्वास्थ्य शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जनकल्याण मेला व स्वास्थ्य शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिन से विकास खंड मुख्यालयों पर आयोजित जनकल्याण मेले व स्वास्थ्य शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
मोतीगंज के झंझरी स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान में आयोजित मेले का समापन हुआ। भाजपा नेता अभिषेक दत्त त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम का संचालन रमेश कनौजिया ने किया। इस मौके पर बब्लू मौर्य, वीरेंद्र वर्मा, योगेंद्र वर्मा, खेमराज वर्मा, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। रुपईडीह के ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले में 127 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र मिश्र, डॉ. अभिषेक, डॉ. शिवकुमार, प्रियंका पाठक, अर्चना पांडेय, अभिषेक, रमन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
वजीरगंज ब्लॉक में आयोजित जनकल्याण शिविर के समापन पर पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह ने सबका साथ-सबका विकास के तहत भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की चर्चा की। इस मौके पर एडीओ पंचायत सतीश तिवारी, अजीत पांडेय, ब्लॉक कर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। बभनजोत ब्लॉक में आयोजित मेले में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। शिविर में 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर बीडीओ ओम प्रकाश सिंह, सीडीपीओ दुर्गेश गुप्त, रियाज अहमद, शोहरत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छपिया ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मेले का समापन भाजपा नेता रंजीत बाबा ने किया। स्वास्थ्य शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. पवन पटवा ने मरीजों का उपचार किया। यहां आयुष्मान कार्ड, बाल विकास परियोजना, कृषि व पंचायती राज सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर बीडीओ अभय कुमार सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, सचिव संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
बेलसर विकासखंड में आयोजित समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने शिरकत की। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। नेताओं ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही इटियाथोक, कटरा बाजार, करनैलगंज, तरबगंज, नवाबगंज, मनकापुर, मुजेहना, पंडरी कृपाल, नवाबगंज विकास खंड मुख्यालयाें पर भी आयोजित जनकल्याण मेला सम्पन्न हो गया।