{"_id":"6a33c752f202370e1100545f","slug":"video-sathanataranae-ka-umamatha-ma-besae-karayalya-para-umaugdha-shakashhaka-ka-bhaugdha-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण की उम्मीद में बीएसए कार्यालय पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण की उम्मीद में बीएसए कार्यालय पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़
-गंभीर बीमारी, दिव्यांगता और पति-पत्नी श्रेणी में जमा हुए आवेदन
गोंडा। परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में आवेदन जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आवेदन पत्र स्वीकार करने के लिए बनाए गए काउंटरों पर दिनभर शिक्षकों की कतार लगी रही। शिक्षक गंभीर बीमारी, दिव्यांगता तथा पति-पत्नी दोनों के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत होने जैसी श्रेणियों के आधार पर दूसरे जिलों में स्थानांतरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रहेगी। शिक्षकों ने आवेदन पत्रों के साथ संबंधित प्रमाणपत्रों की दो-दो प्रतियां भी जमा कीं। इनमें मेडिकल बोर्ड से प्रमाणित चिकित्सीय रिपोर्ट, दिव्यांगता प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। गंभीर बीमारी के आधार पर किए गए आवेदनों में मेडिकल बोर्ड की संस्तुति अनिवार्य रूप से संलग्न की गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। उचित साक्ष्य एवं प्रमाणपत्रों के साथ प्राप्त पात्र आवेदनों को शासन को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम स्थानांतरण सूची जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।