फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees became emotional upon witnessing the reunion of Bharat and Rama

Gonda News: भरत मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु

Fri, 23 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional upon witnessing the reunion of Bharat and Rama
करनैलगंज में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार व सजाई गई झांकी। स्रोत: सोशल मीडिया
करनैलगंज। नगर की प्रसिद्ध रामलीला में बृहस्पतिवार देर रात भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। मूर्ति स्वागत की लीला भी श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

गुड़ाही बाजार स्थित श्री रामलीला भवन से कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता के विमान के साथ 25 से अधिक देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा मेहंदी हाता, बजरंग नगर व नचनी होते हुए गाड़ी बाजार पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने स्वागत कर आरती उतारी। भगवान का विमान राधा-कृष्ण मंदिर तथा व्यापारी अशोक सिंघानिया के यहां पहुंचा, जहां प्रसाद वितरित हुआ। इसके बाद झांकियां कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।
विज्ञापन

नृत्य-नाटिका व भजनों ने मन मोहा
मंच पर श्रीराम और भरत का मिलन देखकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मद्रास और राजस्थान से आए कलाकारों ने भजनों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मद्रास की नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। भोर तीन बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर मोहित पांडेय, अशोक सिंघानिया, अंकित जायसवाल, घनश्याम तिवारी, रितेश सोनी, रामचरित्र महाराज, विश्वनाथ शाह, कामता नाथ वर्मा, सुरेश पुरवार, अवधेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)

करनैलगंज में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार व सजाई गई झांकी। स्रोत: सोशल मीडिया

करनैलगंज में भरत मिलाप की लीला का मंचन करते कलाकार व सजाई गई झांकी। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed