{"_id":"6adb9dd9340a84edba037514","slug":"distressed-by-financial-hardship-and-crop-failure-a-farmer-took-his-own-life-gonda-news-c-100-1-slko1026-168518-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तंगी और फसल बर्बादी से परेशान किसान ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तंगी और फसल बर्बादी से परेशान किसान ने जान दी
Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। पकड़ी कैशवार गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां बृहस्पतिवार रात आठ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी राम बुझारत वर्मा ने बताया कि उनके बड़े बेटे रुद्रेश्वर वर्मा (42) खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी बीच वनरोज के झुंड ने खेत में खड़ी धान और गन्ने की फसल नष्ट कर दी। इससे वह तनाव में थे। बृहस्पतिवार सुबह रुद्रेश्वर ने जहरीला पाउडर घोलकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। पूछने पर रुद्रेश्वर ने सल्फास पाउडर घोलकर पीने की जानकारी दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रुद्रेश्वर के परिवार में पिता राम बुझारत, मां चंद्रमणि, भाई रामेश्वर, पत्नी जया देवी और बेटे मोहित व शोभित हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।