{"_id":"699dea6e19e4b48d570622e4","slug":"employees-are-now-required-to-fill-out-an-affidavit-before-working-on-the-line-gonda-news-c-100-1-gon1003-152935-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लाइन पर काम करने से पहले अब कर्मियों को शपथ-पत्र भरना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लाइन पर काम करने से पहले अब कर्मियों को शपथ-पत्र भरना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत लाइन पर कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए देवीपाटन के मुख्य अभियंता ने विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक नई पहल की है। अब शटडाउन लेते समय कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के पालन का शपथ-पत्र भरना होगा। इसके अनुपालन के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि विद्युत विभाग लगातार कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट, अर्थ चेन, डिस्चार्ज रॉड, जूते और दस्ताने प्रयोग करने के निर्देश देता रहा है। इसके बावजूद, कई विभागीय और संविदाकर्मी कार्य करते समय इन उपकरणों का उपयोग नहीं करते हैं। सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग न करने के कारण अक्सर दुखद दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस गंभीर समस्या को रोकने के लिए सभी अधीक्षण, अधिशासी, उपखंड और अवर अभियंताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें शटडाउन देते समय लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से यह शपथ-पत्र भरवाना होगा। शपथ-पत्र में कहा गया है कि कार्य पूर्ण होने और सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही शटडाउन वापस किया जाएगा।
शपथ-पत्र की मुख्य बातें
शपथ-पत्र में कर्मचारी घोषणा करेगा कि वह कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपयोग करेगा। इसमें हेलमेट, दस्ताने, सुरक्षा बेल्ट और इंसुलेटेड जूते शामिल हैं। कर्मचारी लाइन पर काम करने से पहले उसे डिस्चार्ज करेगा और स्थानीय अर्थिंग सुनिश्चित करेगा। वह विद्युत सुरक्षा नियमों का पूर्णतया पालन करेगा।
Trending Videos