{"_id":"68c5b62b013a0ce5100975df","slug":"police-station-resolution-day-became-a-mere-formality-gonda-news-c-100-1-slko1026-143832-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रस्म अदायगी बनकर रह गया थाना समाधान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रस्म अदायगी बनकर रह गया थाना समाधान दिवस
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली में लोगों की शिकायतें सुनते प्रभारी तहसीलदार चंदन जायसवाल व इंस्पेक्टर। - संवा
विज्ञापन
वजीरगंज/करनैलगंज। थाना समाधान दिवस रस्म अदायगी बनकर रह गया है। इस आयोजन से फरियादियों का मोह भंग हो रहा है। नतीजतन 100 गांवों वाले थाना क्षेत्र से शनिवार को मात्र चार प्रार्थना पत्र आए। नायब तहसीलदार जय शंकर सिंह के नेतृत्व में फरियादियों की फरियाद सुनी गई।
प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि आज आए चार प्रार्थना पत्रों में से तीन राजस्व तथा एक पुलिस विभाग से सम्बंधित था। किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। मामले हल्का लेखपालों को सौंपे गए हैं। समाधान दिवस में निरीक्षक राधेश्याम यादव, उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, विक्रमादित्य, राम दरश यादव समेत राजस्व निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, जावेद अख्तर, अरुण कुमार सिंह, लेखपाल अवधेश कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, दीपक त्रिपाठी समेत राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
1900 प्रार्थनापत्र दिए, फिर भी न्याय से वंचित
जलालपुर के रहने वाले प्रेमनाथ ने कहा कि 24 जुलाई 2015 को तहसील द्वारा उनके खेत की किलेबंदी कराई गई थी। उसे तोड़कर उनके गांव के दबंगों ने उनकी ढाई बीघे जमीन अपने कब्जे में कर ली। तब से अब तक 1900 प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। थाना, तहसील व जिलाधिकारी के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक न्याय नहीं मिला।
सहन पर आबादी की जमीन, नहीं मिला हिस्सा
चंदापुर पूरे शंकर निवासी राधेश्याम यादव ने बताया कि उनके सहन दरवाजे पर आबादी की भूमि है। उस भूमि में आधा हिस्सा उनका है। परंतु विपक्षी हिस्सा नहीं दे रहे हैं। कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। तीन बार थाने पर प्रार्थना पत्र भी दिया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अधिकारियों ने बनाए रखी दूरी
करनैलगंज संवाद के अनुसार, कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस रस्म अदायगी तक सीमित रहा। अधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। सुबह एक राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक ने फरियादियों की सुनवाई शुरू की। बाद में कोतवाल तेज प्रताप सिंह भी पहुंचे। राजस्व विभाग का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं आया। कुल आठ शिकायतें आईं, जिनमें पांच भूमि विवाद से संबंधित थीं। एक मामले का निस्तारण हुआ। कई लेखपाल भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में आईं आठ शिकायतें
मनकापुर संवाद के अनुसार, समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी तहसीलदार चंदन जायसवाल ने की। आठ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया। जर्जर पेड़ काटने की अनुमति, संपत्ति का वरासत और भूमि पर अतिक्रमण जैसी शिकायतें उठीं। मौके पर कोतवाल निर्भय नारायण सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। इसके साथ ही कोतवाली नगर व देहात में भी समस्याओं की सुनवाई की गई।

Trending Videos