{"_id":"6ade464260cbbcda3b03e443","slug":"red-yellow-and-fuchsia-colored-sarees-are-attracting-women-gonda-news-c-100-1-slko1028-168604-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिलाओं को लुभा रहीं लाल, पीले व रानी कलर की साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिलाओं को लुभा रहीं लाल, पीले व रानी कलर की साड़ियां
Sun, 25 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहर में साड़ियां व चूड़ियां खरीदतीं महिलाएं। संवाद
गोंडा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं 29 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसके लिए साड़ियों और लहंगे आदि की दुकानों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाओं को लाल-पीले और रानी कलर की साड़ियां लुभा रही हैं। ब्यूटी पार्लरों में भी कई महिलाओं ने मेकअप के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है। करवाचौथ और उसके बाद दीपावली एवं आने वाले दिनों में सहालग को देखते हुए बाजार में तमाम तरह की साड़ियों की रेंज आई है।
करवाचौथ में अभी तीन दिन का समय है लेकिन महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। शिल्पी श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले कपड़ों की खरीदारी करेंगी। इसके बाद शृंगार समेत अन्य सामग्रियों की खरीद करेंगी। कपड़ा व्यापारी अंकित का कहना है कि करवाचौथ के लिए लहंगे और साड़ियों की खरीदारी हो रही है। ग्लास, पोजिशन प्रिंट साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। इसके साथ ही कांजीवरम और बनारसी साड़ियां हमेशा से सभी की पसंद हैं। करवाचौथ में लाल, पीले और रानी कलर की साड़ियों की अच्छी मांग है।
सोनू का कहना है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस बार कम बजट में भी बेहतरीन साड़ियां व लहंगे उपलब्ध हैं। बताया कि 500 रुपये से लेकर 9000 हजार रुपये तक की साड़ियां बिक रही हैं। इसी तरह तीन हजार से लहंगे की कीमत शुरू होती है। त्योहार के बाद सहालग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जरी और मोती वर्क वाली चूड़ियां कर रहीं आकर्षित
इस बार महिलाओं की कलाई पर शीशे, जरी और मोती वर्क वाली चूड़ियां सजेंगी। ऐसी चूड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं। कॉस्मेटिक दुकानदार मोबीन का कहना है कि स्टोन, मेटल, कांच और लाख की चूड़ियां तो बरसों से चलन में हैं लेकिन इस बार महिलाएं जिस तरह का वर्क साड़ी में है वैसी ही चूड़ियां खरीद रही हैं। शीशे वाली की कीमत 150 रुपये से 1000 रुपये तक है। सुहागिनें चूड़ियों को साड़ी से मैचिंग करके ही पहन रही हैं। इस तरह की चूड़ियों के साथ-साथ कड़े भी बिक रहे हैं। जरी के साथ ही गोटा पत्ती वर्क, कुंदन वाली चूड़ियां भी मांग में हैं। इसकी कीमत 100 रुपये दर्जन से लेकर 500 रुपये सेट तक है।