फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hoping to give wings to their dreams, meritorious students took the Atul Maheshwari Scholarship Examination

Gonda News: सपनों को उड़ान देने की आस में मेधावियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hoping to give wings to their dreams, meritorious students took the Atul Maheshwari Scholarship Examination
एम्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृ​त्ति परीक्षा में
गोंडा। हौसलों के साथ उम्मीदों की उड़ान भरने के लिए रविवार को मेधावियों में उत्साह दिखा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 रविवार को शहर के एम्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 1375 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 698 ने परीक्षा दी, जबकि 677 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को उम्मीद है कि छात्रवृत्ति उनकी आगे की पढ़ाई में मददगार बनेगी।
विज्ञापन

कक्षावार आंकड़ों के अनुसार, कक्षा नौ में पंजीकृत 254 विद्यार्थियों में से 134 उपस्थित रहे। कक्षा 10 में 345 में से 176, कक्षा 11 में 508 में से 268 और कक्षा 12 में 268 में से 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव, संयोजक अन्वया श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कविता ओझा, उपप्रधानाचार्य विशाल सिंह और परीक्षा प्रभारी चंद्रमणि शुक्ल की भूमिका रही। अध्यापक जयप्रकाश वर्मा, आकाश शर्मा, सुरेश यादव, संतोष पांडेय, मलिका सोनी और राजू तिवारी ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


ठीक रहा पेपर, छात्रवृत्ति से पढ़ाई को मिलेगी मदद
कक्षा नौ की नीवी रायतानी ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था और सवाल उनकी तैयारी के अनुरूप लगे। परीक्षा में शामिल होने से अपनी तैयारी का आकलन करने का मौका मिला। उम्मीद है कि परिणाम अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 11 की सोनाली शुक्ला के मुताबिक, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। ऐसी परीक्षाओं से अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति पाने का अवसर मिलता है।
कक्षा 11 की यशी पांडेय ने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी। इससे किताबें और पढ़ाई की दूसरी जरूरी सामग्री जुटाने में सहूलियत होगी और अपने शैक्षिक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा।

कक्षा 11 की जानवी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा रहा और उन्होंने सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा का परिणाम बेहतर आएगा और छात्रवृत्ति के जरिये आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed