फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Candidates' faces light up due to the easy PET paper

Gonda News: पीईटी के आसान पेपर से खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Sun, 25 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Candidates' faces light up due to the easy PET paper
जीआईसी में रोल नंबर देखते परीक्षार्थी व परीक्षा के बाद निकलतीं छात्राएं। - संवाद
गोंडा। जिले के 16 केंद्रों पर रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराई गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 14,256 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन 10805 ही पहुंचे। 3,451 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। हालांकि, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के चेहरे प्रश्नपत्र आसान होने से खिले नजर आए। कई अभ्यर्थियों ने पिछली बार की अपेक्षा पेपर सरल बताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

पहली पाली में 7,128 अभ्यर्थियों में से 5,399 उपस्थित व 1,729 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7,128 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,406 ने परीक्षा दी। 1,722 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में उपस्थिति करीब 76 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी केंद्रों पर निगरानी की व्यवस्था की थी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान पेपर से बेहतर परिणाम की उम्मीद
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले गोरखपुर के अंकुर यादव ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्रश्नपत्र आसान रहा। गोरखपुर के ही आदित्य भटनागर ने कहा कि पेपर सरल आया है। उन्हें 85 प्रतिशत अंक मिलने की उम्मीद है।

बहराइच की अनुष्का गुप्ता ने भी प्रश्नपत्र अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि दो घंटे का समय दिया गया था, थोड़ा और समय मिलता तो बेहतर होता। सविता सिंह के अनुसार, गणित और रीजनिंग के प्रश्न अधिक थे। उन्होंने कहा कि माइनस मार्किंग नहीं होने से अभ्यर्थियों को राहत मिली।

जीआईसी में रोल नंबर देखते परीक्षार्थी व परीक्षा के बाद निकलतीं छात्राएं। - संवाद

जीआईसी में रोल नंबर देखते परीक्षार्थी व परीक्षा के बाद निकलतीं छात्राएं। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed