सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sanjay Setu closed, journey taking four hours instead of two

Gonda News: संजय सेतु बंद, सफर तय करने में लग रहे दो की बजाय चार घंटे

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Setu closed, journey taking four hours instead of two
वाहनों को किया गया डायवर्ट।
विज्ञापन

Trending Videos
गोंडा। सरयू नदी पर बने संजय सेतु से बृहस्पतिवार को आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। करीब दो माह तक पुल की मरम्मत होगी। छोटे वाहन पीपे के पुल से गुजारे गए। ट्रक, बस जैसे भारी वाहन अयोध्या व बहराइच होते हुए गंतव्य तक गए। 

इस दौरान गोंडा से अयोध्या होकर लखनऊ की दूरी अब 77 किमी बढ़कर 191 किमी हो गई है। इस सफर को तय करने में मुसाफिरों को दो की जगह चार घंटे लगे। बहराइच के चहलारी घाट से होकर सीतापुर होते हुए लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त किराया व समय लगा। इससे लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को गोंडा से लखनऊ जाने वाली 25 बसों को अयोध्या मार्ग से भेजा गया, जबकि छह बसें बहराइच के चहलारी घाट मार्ग से संचालित की गईं। हल्के वाहनों का संचालन पीपे के पुल के सहारे किया गया। पुल पर वाहनों की धीमी गति के कारण थोड़ी परेशानी भी हुई।



संजय सेतु की मरम्मत का काम शुरू होते पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया, जिससे कोई भी वाहन पुल से होकर न जाए। बदले मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई है, जिससे लोगों को रूट के बारे में बताया जा सके। अब रूट परिवर्तन के कारण यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे किराए में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है।

पहले गोंडा से संजय सेतु मार्ग होते हुए लखनऊ तक की दूरी करीब 114 किलोमीटर थी और किराया 162 रुपये निर्धारित था, लेकिन अब पुल बंद होने से वाहनों को अयोध्या होकर जाना पड़ रहा है। इससे दूरी बढ़कर लगभग 191 किलोमीटर हो गई है। इसके चलते यात्रियों को 294 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है। बहराइच मार्ग से यात्रा करने पर करीब 277 रुपये किराया देना पड़ रहा है।



एआरएम कपिलदेव ने बताया कि सेतु की मरम्मत पूरी होने तक बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से ही किया जाएगा, ताकि आवागमन बना रहे। दूरी बढ़ने पर किराये में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है।

पीपा पुल बना सहारा छोटे वाहनों को अनुमति

करीब 44 वर्ष पुराने संजय सेतु को दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर बनाए गए पीपा पुल से छोटे वाहनों कार, जीप, बाइक और एंबुलेंस का आवागमन शुरू कर दिया गया है, जबकि बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पुल बंद होने के बाद यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई निजी बसों से सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed