{"_id":"69e66c4fe1bbce0b5501392b","slug":"42-degree-temperature-caused-misery-gonda-news-c-100-1-slko1028-156674-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 42 डिग्री तापमान ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 42 डिग्री तापमान ने किया बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
एलबीएस चौराहे पर धूमप में गमछा ओढ़कर जाते युवा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। पांच दिन में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आमजन बेहाल हैं। पुरवा चलने के साथ तेज धूप की तपिश ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। गर्मी की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है।
सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद ही धूप की तीव्रता बढ़ गई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। स्कूल से बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक छाता और गमछे लिए नजर आए। तेज गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पानी की कमी और लू के थपेड़ों से उनका भी बुरा हाल है। मौसम के तेवर देखते हुए हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोग चिंतित हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शरीर में न होने दें पानी की कमी
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशांत पांडेय के अनुसार गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। घर में ओआरएस पाउडर रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें। धूप में निकलने से बचें और आवश्यकता होने पर हल्के व फुल आस्तीन के सूती कपड़े पहनकर ही बाहर जाएं। इन दिनों उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
पांच दिन का तापमान
तिथि - अधिकतम न्यूनतम
16 अप्रैल - 39.3 24.1
17 अप्रैल - 39.8 21
18 अप्रैल - 39.8 21.5
19 अप्रैल - 41.2 24
20 अप्रैल - 42 24
तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X