सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven-Year-Old Girl Dies After Being Struck by Car While Crossing Road in Gonda

Gonda News: सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बालिका की मौत; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा में सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Seven-Year-Old Girl Dies After Being Struck by Car While Crossing Road in Gonda
रोते बिलखते परिजन, आराध्या की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोंडा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 


हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में हुआ। बताया गया कि मूल रूप से बहादुरा गांव निवासी अमित यादव की पुत्री आराध्या सोमवार सुबह करीब 9.00 बजे टिकरी बाजार गई थी। वहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। बच्ची को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


बताया गया कि आराध्या तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed