सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The maximum number of patients who came to the fair were those with cold, cough and fever

Gonda News: मेले में सबसे ज्यादा आए सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The maximum number of patients who came to the fair were those with cold, cough and fever
त्योरासी पीएचसी में मरीजों का इलाज करतीं डॉ. शानू। - संवाद 
विज्ञापन
पसका/हलधरमऊ। मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। सुबह-शाम सर्दी और दोपहर में तेज धूप के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। खांसी, बुखार व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसमजनित बीमारियों के ज्यादा मरीज आए।
Trending Videos

सीएचसी परसपुर के अंतर्गत संचालित पीएचसी त्यौरासी पर दोपहर 11:58 बजे तक कुल 22 मरीजों का इलाज आरबीएसके की डॉ. शानू ने किया। रमवापुर निवासी संस्कृति पांडेय ने बताया कि एलर्जी की दवा लेने आई हैं। अर्चना पांडेय ने बताया कि बुखार व खांसी की दवा लेने आई हैं। मिझौरा के अहिरन पुरवा निवासी फूल कुमारी ने बताया कि ठंड लग रही है। बुखार की दवा कराने आई हैं। त्योरासी के हीरालाल ने बताया कि पेट दर्द व सांस की दिक्कत है। कमलादेवी ने बताया कि शुगर, कमजोरी व खांसी की दवा कराने आई हैं। चिकित्सक ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम व मौसमी बुखार से पीड़ित थे। यहां 10 मरीजों की जांच की गई। पीके सिंह, शेर आलम खान, धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहवापरसौरा में आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार ने सुबह 11:50 बजे तक 32 मरीजों का उपचार किया। वहीं जांच में एक मरीज में टीबी की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में ज्यादातर मरीज मौसम जनित सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पहुंचे, जिनका उपचार कर दवाएं वितरित की गईं। एलटी अनूप कुमार ने पांच मरीजों की रक्त जांच की, जिसमें एक मरीज में टीबी के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed