सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The mercury crossed 42, the roads started burning like a furnace

Gonda News: पारा 42 के पार, भट्ठी की तरह तपने लगीं सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 21 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 42, the roads started burning like a furnace
गर्मी से बचने के लिए नदी में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। तपिश के कारण दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी चेहरे को गमछे और दुपट्टे से ढके हुए थे। जूते पहनने के बाद भी पैदल चलने वालों के तलवे जल रहे थे।
Trending Videos


आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ता गया। दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच चली गर्म हवा के थपेड़ाें से बदन झुलस गया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। इस वजह से तापमान भी 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण कूलर और पंखे भी बेअसर नजर आए। लोग राहत पाने के लिए पेड़ों की छांव में सुसताते दिखाई दिए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। भौरीगंज स्थित सरयू नदी में बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए स्नान करते दिखे। बच्चों ने बताया कि तेज गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, इसलिए नदी में नहाकर गर्मी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed