{"_id":"57f51f804f1c1bcd4e27037a","slug":"aalia-bhatt-and-varun-dhawan-comes-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया-वरुण को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलिया-वरुण को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 05 Oct 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट और वरुण धवन गोरखपुर में।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्साह, उमंग और धक्का-मुक्की के बीच इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के नाकआउट मैचों की शुरुआत बुधवार को हुई। समारोह में पहुंचे फिल्म अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। मंच की ओर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं। इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग चुटहिल हो गए।
रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्धारित समय से एक घंटे देरी से अभिनेत्री आलिया भट्ट व अभिनेता वरुण धवन पहुंचे। दोनों के मंच पर चढ़ते ही स्टेडियम में मौजूद युवा जोश से भर गए। दोनों को करीब से देखने की चाहत में दर्शकों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हर कोई अभिनेत्री भट्ट व अभिनेता वरुण के पास जाना चाह रहा था। अचानक दर्शक कुर्सियां फेंकने लगे। शोर-शराबे के साथ भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी। उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं। इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग गिरने से घायल हो गए।
इस मौके पर मंडलायुक्त अनिल कुमार, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी रामलाल वर्मा, डीडीयू के कुलपति प्रो. अशोक कुमार, आईजीसीएल के चेयरमैन व खेल सलाहकार डॉ. अनुराग भदौरिया आदि मौजूद रहे।