{"_id":"5cd2cef9bdec22077654ddc9","slug":"lok-sabha-elections-2019-hema-malini-addressing-rally-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के 56 इंच सीने के आगे पाकिस्तान ने टेक दिए घुटने, देश में चल रही उनकी लहरः हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 56 इंच सीने के आगे पाकिस्तान ने टेक दिए घुटने, देश में चल रही उनकी लहरः हेमा मालिनी
Wed, 08 May 2019 06:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 May 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को जिले के खड्डा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच सीने के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। मोदी के मुकाबले विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है।
विज्ञापन
हेमा मालिनी कुशीनगर के खड्डा कस्बे में स्थित गांधी किसान इंटरमीडिएट कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। वह कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आई थीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी मोदी से खौफजदा हैं। मोदी गरीब परिवार से हैं, जिस वजह से उन्होंने 100 से अधिक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी का हेलीकॉप्टर बुधवार को 3.11 बजे दिन में हेलीपैड पर उतरा। वहां से कार में बैठकर मंच तक पहुंचीं। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे सहित अन्य नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी परेशान हैं कि मोदी दोबारा सत्ता में न आएं, जबकि विपक्ष में मोदी की बराबरी के कद का कोई नेता नहीं है। पहले विपक्ष के प्रधानमंत्री डरपोक थे। वहीं मोदी मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षियों की बातों में न आएं। क्योंकि यह चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। आपके मत देने से पूरे विश्व में देश का सम्मान, प्रतिष्ठा और सुरक्षा बढ़ेगी। हेमा ने कहा कि देश का कण-कण व हवा सब मोदी मोदी बोल रही है।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक अतुल सिंह, दीपलाल भारती, आलोक तिवारी, निलेश मिश्रा, भाजपा के जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, चंद्रप्रभा पांडेय, विवेकानंद पांडेय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, रूपम सिंह, धर्मेंद्र राव, किशोर यादव, कुणाल राव, चंद्रप्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।