फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Under the leadership of PM Modi India is becoming World Guru says hema malini

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा हैः हेमा मालिनी

Wed, 08 May 2019 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 May 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
Under the leadership of PM Modi India is becoming World Guru says hema malini
बस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है। सशक्त नेतृत्व का लोहा मनवाया है। देश में भारी बदलाव आया है। मुंबई में आंतकी हमले में तब के प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया लेकिन पुलवामा में आंतकी हमले के 13 दिन के भीतर घर में घुसकर आंतकी मार गिराए गए। ऐसे प्रधानमंत्री को एक बार फिर चुनना होगा। इसके लिए कमल निशान के सामने की बटन दबाएं। आप के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी जीतेंगे तो नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


यह कहना है अभिनेत्री से भाजपा नेत्री बनीं मथुरा से प्रत्याशी व सांसद हेमा मालिनी का। वे बुधवार को बस्ती के कप्तानगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। अभिलाषा इंटर कॉलेज में दोपहर एक बजे मंच पर पहुंची हेमा मालिनी ने भाजपा से जुड़ने का कारण गिनाया फिर विपक्ष और कांग्रेस को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


कहा कि 2014 में मोदी की लहर थी। इस बार मोदी के विकास की भी लहर है। मोदी सरकार के पांच साल के शासन के बाद पूरे देश में बदलाव आ रहा है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 70 साल में कुछ भी काम नहीं किया। साथ ही भ्रष्टाचार और बढ़ गया। देश की स्थिति खराब होती चली गई। गरीब गरीब होता गया। देश की गिनती पिछड़े राष्ट्र की थी लेकिन मोदी के कुशल नेतृत्व में आज पांचवें पायदान पर है। हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। आज हमारी बात दुनिया मानती है। 21 जून का विश्व योगा दिवस इसका परिणाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा के दौरान अपील की कि तिरंगे की शान और देश की आन के लिए एक बार फिर मोदी सरकार बनाएं। यहां से हरीश द्विवेदी ने काफी काम किए हैं और बहुत कुछ बाकी है। कमल की बटन दबाकर दोबारा सांसद चुनें। कहा कि सांसद के रूप में मथुरा को पर्यटन के मान चित्र पर विकसित की हूं। अभी बहुत कुछ बाकी है इसलिए मैं भी प्रत्याशी हूं। गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज एक आदमी पूरा देश को बदलने निकला है लेकिन कुछ लोग गठबंधन बना कर इन्हें नीचे उतारने पर तुले हैं। बस्ती के लिए सही निर्णय लें और हरीश द्विवेदी को जिताकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed