सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   75% attendance is mandatory in council schools

Hamirpur News: परिषदीय स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
75% attendance is mandatory in council schools
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह ही अब बेसिक स्कूलों में भी पूरे सत्र में विद्यार्थियों की 75 फीसदी की उपस्थिति की अनिवार्यता लागू कर दी गई है। वार्षिक परीक्षा से पहले छात्रों की उपस्थिति की रिपोर्ट देना होगी। उपस्थिति को लेकर जारी निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कराना होगा।
Trending Videos

इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश जारी किए हैं। शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों की उपस्थित को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास किए जाने को लेकर कहा गया है। जनपद में 840 परिषदीय स्कूलों का संचालन हो रहा है। मौजूदा समय में नामांकन बढ़ाने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। इस बार राज्य परियोजना कार्यालय ने समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए बहुआगामी रणनीति निर्धारित कर दी है। परियोजना कार्यालय से जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में बच्चों की औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक का लक्ष्य प्राप्त किए जाने के लिए प्रधानाध्यापकों, अध्यापकों को प्रयास करने होंगे। साथ ही विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed