{"_id":"69dfdc82fb0db698500abd54","slug":"a-dcm-breakdown-caused-a-traffic-jam-on-the-betwa-bridge-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-138721-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डीसीएम खराब होने से बेतवा पुल पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डीसीएम खराब होने से बेतवा पुल पर लगा जाम
विज्ञापन
फोटो15 एचएएमपी 29- बेतवा पुल में वाहनों की लगी लंबी कतार। संवाद
- फोटो : काशीपुरवा में दाताराम यादव के घर के सामने लगा हैंडपंप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 (कानपुर–सागर मार्ग) पर बुधवार देर शाम बेतवा पुल के पास डीसीएम ट्रक अचानक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। शाम करीब साढ़े सात बजे वाहन बंद होने से यातायात बाधित हो गया और कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ओवरलोडेड वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति तेजी से बढ़ी और करीब 10 किलोमीटर तक वाहन फंस गए। बस, ट्रक और निजी वाहनों में सवार सैकड़ों यात्री जाम में परेशान रहे। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और खराब डीसीएम को हटवाकर यातायात बहाल कराया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
ट्रैफिक दीवान असित ने बताया कि वाहन खराब होने से जाम की स्थिति बनी थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने वाहन चालकों से फिटनेस जांच के बाद ही सफर करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की।
प्रतिदिन गुजरते हैं 20 हजार वाहन
कानपुर–सागर हाईवे पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 12 हजार भारी वाहन, बसें और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। बाइक और ई-रिक्शा को शामिल किया जाए तो यह संख्या 20 हजार के करीब पहुंच जाती है। ऐसे में थोड़े समय का जाम भी कई किलोमीटर तक फैल जाता है, जिससे हमीरपुर से कानपुर और सुमेरपुर की ओर लंबी कतारें लग जाती हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X