{"_id":"69dfddaa20e355f9020ba5e4","slug":"advocates-demanded-implementation-of-protection-act-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-138715-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अधिवक्ताओं ने की प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अधिवक्ताओं ने की प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
विज्ञापन
फोटो15 एचएएमपी 26- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मिर्जापुर में हुई अधिवक्ता की हत्या मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। इसके बाद हत्यारों पर एनएसए के तहत कार्रवाई और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति, रवि यादव, धीरेंद्र निषाद, रवि निषाद, हर्षित निगम, राजेश श्रीवास, सूर्य किशोर तिवारी समेत अन्य अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जमकर नारेबाजी की और फिर ज्ञापन सौंपा। कहा कि 12 अप्रैल को मिर्जापुर में अधिवक्ता की सुबह टहलते वक्त निर्मम हत्या कर दी गई। उक्त घटना से पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं में भय व आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद की मांग की है।
आत्महत्या को प्रेरित करने वालों पर की जाए कार्रवाई
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से पुलिस अधीक्षक को भी मांग पत्र दिया है। इसमें छह मार्च को शहर कोतवाली के अमन शहीद मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे अधिवक्ता देवी प्रसाद का शव फंदे पर लटका मिला था। मामले में भाई विजय सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 30 मार्च को पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X