फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP targeted over inflation in PDA Chaupal

Hamirpur News: पीडीए चौपाल में महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना

Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP targeted over inflation in PDA Chaupal
फोटो- 14 एचएएमपी 14- बैठक में मौजूद सपा कार्यकर्ता। संवाद
फोटो- 14 एचएएमपी 14- बैठक में मौजूद सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

- पेपर लीक मुद्दे को लेकर भी उठाए सवाल

कुरारा (हमीरपुर)। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झलोखर गांव स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर में पीडीए चौपाल का आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति शामिल रहे। जिन्होंने महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेश प्रजापति ने कहा कि आज देश के हालात खराब हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई चरम पर है। पिछड़े, दलित, अल्प संख्यक जातियों का भविष्य समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक कराकर छात्रों-युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही। इस मौके पर पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को प्रलोभन देकर वोट हासिल करना चाहती है। पार्टी की सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी माया वाल्मीकि ने भाजपा को दलित विरोधी पार्टी बताया। इस दौरान पूर्व विधायक उदय प्रकाश, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव व राजबहादुर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शुभकरण सिंह परिहार, संजय यादव, नगर अध्यक्ष सपा महिला सभा कुरारा वर्षा नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed