फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crane operator in critical condition; referred from Kanpur to Lucknow

Hamirpur News: क्रेन ऑपरेटर की हालत नाजुक, कानपुर से लखनऊ रेफर

Sat, 24 Oct 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crane operator in critical condition; referred from Kanpur to Lucknow
फोटो 23 एचएएमपी 27- लखनऊ के केजीएमयू में भरती फैक्टरी क्रेन चालक। परिजन
= परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर इलाज में सहयोग न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे की उद्योग नगरी स्थित रिमझिम इस्पात में गुरुवार को गर्म लोहा गिरने से निकली लपट की चपेट में आकर झुलसे क्रेन ऑपरेटर रामकिशोर प्रजापति (56) की हालत नाजुक बनी हुई है। कानपुर में उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उन्हें लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) रेफर किया गया है।
कस्बे के बसंत नगर निवासी रामकिशोर रिमझिम इस्पात में क्रेन ऑपरेटर हैं। गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे भट्ठी से ग्लैडर में गर्म लोहा डालते समय लोहा लीक होकर नीचे गिर गया। इससे निकली लपट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया सहयोग न करने का आरोप
घायल के पुत्र संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन ने उनके पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने तक प्रबंधन के लोग वहां से जा चुके थे। इसके बाद किसी ने उनकी सुध नहीं ली और न ही इलाज में सहयोग किया। संदीप ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पिता को लेकर कानपुर गए थे। वहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ लाना पड़ा। वहीं, फैक्टरी के मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह जानकारी लेकर इलाज में मदद कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed