फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mandi employee dies after his condition deteriorates

Hamirpur News: मंडी कर्मचारी की हालत बिगड़ने से मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mandi employee dies after his condition deteriorates
फोटो 23 एचएएमपी 29- मृतक इंद्रेश अहिरवार। स्रोतः परिजन
= पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राठ (हमीरपुर)। गल्ला मंडी परिसर स्थित आवास में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शुक्रवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महोबा जिले के पनवाड़ी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनके पिता इंद्रेश अहिरवार (45) राठ कस्बे की गल्ला मंडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह मंडी परिसर में बने आवास में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर राघव ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इंद्रेश शराब पीने के आदी थे। उनकी मौत से पत्नी क्रांति, बेटे राहुल और बेटी सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed