सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gross negligence of management exposed, tarnishing the reputation of Tiger State

Hamirpur News: प्रबंधन की घोर लापरवाही उजागर, टाइगर स्टेट की साख पर दाग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gross negligence of management exposed, tarnishing the reputation of Tiger State
फोटो - 11 जंगल में मिला बाघ का शव। स्त्रोत : विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
करतल। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने वाले वन विभाग के दावों की पोल पन्ना टाइगर रिजर्व की एक घटना ने खोल दी है। गंगऊ अभयारण्य क्षेत्र में एक वयस्क नर बाघ का शव पिछले 20-25 दिनों से सड़ता रहा और प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह शव मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पड़ा था, जो वन विभाग की गश्त और हाईटेक निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Trending Videos



यह घटना गंगऊ अभयारण्य के कटरिया बीट (वन कक्ष क्रमांक P-278) में सामने आई, जहां मंगलवार को एक 5 से 6 वर्ष के नर बाघ का कंकाल बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार बाघ की मौत लगभग 20-25 दिन पहले हुई थी। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जब मुख्य मार्ग से रोज अधिकारियों की गाड़ियां और गश्ती दल गुजरते थे तो क्या किसी को भी सड़े हुए शव की दुर्गंध नहीं आई। क्या वन विभाग की गश्त केवल फाइलों और कागजों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पन्ना टाइगर रिजर्व का हाईटेक निगरानी तंत्र इतना सुस्त साबित हुआ कि उसे एक बाघ की मौत का पता तब चला जब एक ग्रामीण ने जंगल में कंकाल देखा। यह घटना प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रश्नचिह्न लगाती है। क्या पार्क के बीट गार्ड और जिम्मेदार अधिकारियों ने पिछले 25 दिनों में उस इलाके का दौरा तक नहीं किया। यदि दौरा किया भी तो 100 मीटर दूर पड़े बाघ के शव को वे क्यों नहीं देख पाए।



फिलहाल स्पेशल टास्क फोर्स की टीम मामले की जांच कर रही है और इसे शिकार या प्राकृतिक मौत के एंगल से देखा जा रहा है। हालांकि, मौत का कारण चाहे जो भी हो असली मुद्दा प्रबंधन की घोर लापरवाही है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाता तो शायद मौत से जुड़े सबूत बेहतर स्थिति में होते।



पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र पटेल ने बताया कि टाइगर के कंकाल मिलने पर स्पेशल टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

फोटो - 11 जंगल में मिला बाघ का शव। स्त्रोत : विभाग

फोटो - 11 जंगल में मिला बाघ का शव। स्त्रोत : विभाग- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed