फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Options for shaping the future outlined at the career fair.

Hamirpur News: कॅरिअर मेले में बताए भविष्य संवारने के विकल्प

Thu, 15 Oct 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Options for shaping the future outlined at the career fair.
हमीरपुर। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में कॅरिअर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मेले में छात्राओं ने इंजीनियरिंग, मेडिकल, शेफ और ब्यूटीशियन सहित विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए। डीएम ने कहा कि मेले का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य में कॅरिअर चुनने और उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना है। छात्राओं को उनकी जरूरत के अनुसार आगे भी कॅरिअर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
छात्राएं शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य निर्धारित करें और नियमित अध्ययन के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, प्रधानाचार्या सरस्वती देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं माैजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed