भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। स्मार्ट मीटर से परेशान कस्बे के वार्ड छह की महिलाओं ने बुधवार को पावर हाउस में जमकर हंगामा किया। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर नारेबाजी की। हालांकि बाद में स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदलवाने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
इस दाैरान महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित प्रार्थनापत्र अवर अभियंता को दिया। ज्ञापन में बताया कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही बिजली कट जाती है जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं होती है। कहा कि पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी। वहीं अब यह व्यवस्था मुसीबत बन गई है। यहां पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शांति सहित आदि मौजूद रहीं।
कमेंट
कमेंट X