{"_id":"6a900629ccf09515050cbfe9","slug":"54-quintals-of-adulterated-paneer-seized-from-three-vehicles-in-hapur-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में बड़ी कार्रवाई: तीन गाड़ियों से 54 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद, कीमत करीब 14 लाख रुपये; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में बड़ी कार्रवाई: तीन गाड़ियों से 54 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद, कीमत करीब 14 लाख रुपये; मचा हड़कंप
Thu, 27 Aug 2026 03:11 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:11 PM IST
सार
हापुड़ के पिलखुवा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छिजारसी टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए पनीर से भरी तीन गाड़ियां पकड़ीं। इनमें करीब 54 क्विंटल संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
54 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ जिले के पिलखुवा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार की रात छिजारसी टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पनीर से भरी तीन गाड़ियां पकड़ीं हैं। इनमें करीब 54 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद होने की बात सामने आई है। पकड़े गए पनीर की कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम ने छिजारसी टोल पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पनीर से भरी तीन गाड़ियों को रोककर कार्रवाई की गई। बताया गया कि इनमें से एक वाहन मुरादाबाद और दो वाहन संभल से दिल्ली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ी मात्रा में सिंथेटिक पनीर पकड़े जाने से मिलावटखोरों में खलबली मच गई। खाद्य विभाग की कार्रवाई से त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के तेजी से प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन