सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accusation of brutally beating a married woman after pronouncing 'triple talaq'

Hapur News: तीन तलाक देकर विवाहिता को बेरहमी से पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Accusation of brutally beating a married woman after pronouncing 'triple talaq'
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर मोडी निवासी सहवीजा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर, बेरहमी से पीटने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।


सहवीजा ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि छह अगस्त 2021 को उनका निकाह तौहसीन निवासी गांव मखदूमनगर उर्फ मीठापुर जिला बुलंदशहर के साथ हुआ था।
आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार व दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनका उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि 27 मई 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। आरोप लगाया कि पति ने तीन तलाक देकर उन्हें घर से निकाल दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोटें भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति तौहसीन, सास मुनीजा, ननद हिना, देवर साजन, सैफू व भोला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed