सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NEET to be held at four centers in the district on June 21.

Hapur News: 21 जून को जिले के चार केंद्रों पर होगा नीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
NEET to be held at four centers in the district on June 21.
कलक्ट्रेट सभागार में नीट परीक्षा को लेकर बैठक करती डीएम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हापुड़। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को नीट (National Eligibility cum Entrance Test) 2026 आयोजित होगा। इस परीक्षा में 2104 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को जिला मुख्यालय सभागार में डीएम, एसपी ने परीक्षा को लेकर बैठक की। इसमें नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियों का भी जायजा लिया।

जिले में पहले नीट का आयोजन दो मई को चार केंद्रों पर हुआ था लेकिन किन्हीं कारणों से परीक्षा रद्द कर दी गई। अब फिर से कार्यक्रम जारी किया गया है। 21 जून को परीक्षा दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक एक ही पाली में परीक्षा होगी। इसमें 2104 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डीएम कविता मीना, एसपी ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में बैठक आयोजित की गई। इसमें परीक्षा को लेकर जिले में बने चार केंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


डीएम कविता मीना ने कहा कि सभी केंद्रों पर बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, निर्बाध आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी अनिवार्य हो। गर्मी से बचाव के लिए केंद्रों पर पेयजल के अलावा छाया, बैठने की व्यवस्था सही होनी चाहिए। प्राथमिक उपचार किट, एंबुलेंस, अग्निशमन दल तत्काल उपलब्ध रहने चाहिए, यातायात ट्रैफिक के उचित प्रबंध हों।

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल केंद्रों पर मुस्तैद रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरनी होगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित होगी। प्रवेश पत्र, फोटो आईडी का कड़ाई से सत्यापन किया जाएगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में अधिक सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed