सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   YuYDS Cricket Academy won the match by four wickets.

Hapur News: युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
YuYDS Cricket Academy won the match by four wickets.
गाजियाबाद में आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाते बल्लेबाज। स्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
हापुड़। डीएस क्रिकेट अकादमी, गाजियाबाद के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में लव कुमार की शतकीय पारी की बदौलत युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने डीएस क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से मात दी। मैच में लव कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएस क्रिकेट अकादमी गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने 39.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाए। इसमें यशस्वी यादव ने 79 रन, हीरने भाटिया ने 33 रन, शौर्य मलिक ने 44 रन, वंश चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक गहलौत ने आठ ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट, आदव्या शर्मा ने 5.1 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट, कनिष्क त्यागी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 33.3 ओवर में छह विकेट खोकर 222 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें लव कुमार ने 102 रन, अर्नव नागर ने 43 रन, लक्ष्य चौधरी ने 29 रन का योगदान दिया।
डीएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शौर्य मलिक ने आठ ओवर में 28 रन देकर दो विकेट, कबीर ने आठ ओवर में 57 रन देकर दो विकेट, यशस्वी यादव और जयश जैन ने एक एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed