सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Adulteration found in milk and refined soybean oil; fine of 1.25 lakh imposed.

Hapur News: दूध और रिफाइंड सोयाबीन तेल में मिली मिलावट, 1.25 लाख का जुर्माना लगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Adulteration found in milk and refined soybean oil; fine of 1.25 lakh imposed.
पिलखुवा स्थित एक दुकान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य पदार्थों में मिलावट मिलने पर न्यायालय ने पांच मामलों में कार्रवाई करते हुए 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मिश्रित दूध और रिफाइंड सोयाबीन तेल तक के नमूने फेल व अद्योमानक मिलने पर कार्रवाई हुई है। वहीं, रंगीन कचरी और बूंदी के लड्डू में रंग की मात्रा अधिक मिलने के कारण नमूने असुरक्षित मिले हैं। इसके अलावा 20 खाद्य पदार्थों के नमूने अद्योमानक मिले हैं। इनके विरुद्ध भी जुर्माने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया गया है।

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि पिछले महीनों में नमूने फेल व अद्योमानक मिलने पर एडीएम न्यायालय में वाद दायर किए गए थे। न्यायालय ने गढ़ में ममता फूड प्रोडक्टस, मंडी चौक राजीव नगर से मिला एडिबिल वेजिटेबल फैट तेल पर 50 हजार, बुलंदशहर रोड हापुड़ में लड्डू टी स्टॉल से लिया चाय की पत्ती पर 10 हजार, धौलाना में मैसर्स एमएमएक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से लिया फ्रायोला ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल पर 25 हजार, कुचेसर चौपला पर विनय कुमार के यहां से लिए मिश्रित दूध पर 20 हजार, सिंभावली में जुनैद के यहां से लिए गए मिश्रित दूध पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तहसील चौपला हापुड़ स्थित गोयल स्वीट्स का बूंदी का लड्डू और गढ़मुक्तेश्वर की नाजिम कालोनी में राशिद अली के यहां से लिया रंगीन कचरी का नमूना भी जांच में असुरक्षित मिला है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशरफ ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पेट, लीवर और किडनी की बीमारी होती है। कैंसर के अलावा अन्य खतरनाक बीमारियां तक हो सकती हैं।
विज्ञापन


मानकों पर खरे नहीं उतरे खाद्य पदार्थ
ग्राम दौताई में जमील के यहां से सोनपापड़ी, ग्राम सलाई में मतलबू व उस्मान के यहां से लिए भैंस व मिश्रित दूध, मेरठ के जयदेवीनगर में पप्पन के यहां से बेसन बूंदी का लड्डू, बहादुरगढ़ में आशीष कुमार के यहां से किशमिश, मेरठ के मोहनपुरी में इंडो मिल्क ओल्ड के यहां से दही, मीनाक्षी रोड सादिकपुरा में जयगुरुदेव मिल्क प्रोडक्ट्स से खोया, नई आबादी नानपुर गढ़ में जबरदीन के यहां से बर्फी, ग्राम दौताई में जमील के यहां से लिए गए बेसन का लड्डू का नमूना अद्योमानक मिला है।
इसके अलावा मंडी पक्का बाग में श्री राधे जनरल स्टोर से किशमिश, आवास विकास कालोनी में मैं कंसल स्वीट्स से लिए छेना रसगुल्ला, मोहल्ला इंद्रगढ़ी में द्वारिका प्रसाद से लिए बूंदी का लड्डू, मोहल्ला पन्नापुरी में ललित गर्ग के यहां से मौसमी का जूस, नवीन मंडी गढ़ रोड हापुड में अमित सिंहल के यहां से बेसन, मंगल अपार्टमेंट वसुंधरा एंकलेव ईस्ट दिल्ली में रोहित गोयल के यहां से कुट्टू, शिवपुरी में हिमांशु गर्ग के यहां से कुट्टू आटा, कुचेसर चौपला पर अफजाल के यहां से किशमिश का नमूना जांच के बाद अद्योमानक मिला है।
वहीं, जेएन एग्रो ऑयल किशनगंज हापुड़ से न्यूट्रीप्लस रिफाइंड सोयाबीन तेल, धौलाना में वान्या एडिबल ऑयल एंड रिफाईनरीज प्रावइेट लिमिटेड के यहां से पॉम करनैल तेल और सबली गेट हापुड़ में केएल वेजिटेबल ऑयल से लिए कच्ची घानी सरसों का तेल तक अद्योमानक मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed