{"_id":"697a3e5be88aebf3860b4c85","slug":"bhakiu-tiranga-yatra-hapur-news-c-306-1-gha1004-119945-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तिरंगा यात्रा में गूंजा जय जवान-जय किसान का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तिरंगा यात्रा में गूंजा जय जवान-जय किसान का नारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान गंगानगरी जय जवान-जय किसान के नारों से गूंज उठी। सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और किसान एकता का संदेश प्रसारित होता नजर आया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने किया। यात्रा गढ़ और सिंभावली के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह किसानों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और गूंजते नारों ने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि तिरंगा देश की शान और सम्मान का प्रतीक है और किसान देश की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू टिकैत हमेशा किसानों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी एकजुट होकर किसानों की समस्याओं को उठाता रहेगा। उन्होंने किसानों से आपसी एकता बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में संगठित रहने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से किसानों ने यह संदेश दिया कि वे देशहित और किसान हित दोनों के लिए सजग हैं। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यदि सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, लेकिन सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से की जाएंगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता, पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और क्षेत्र में सौहार्द व एकता का संदेश देकर समाप्त हुआ। इस मौके पर ममता शर्मा, नीलम त्यागी, राजेश चौधरी, खुशनूद, आजाद, मूलचंद, बिल्लू, श्यामसुंदर त्यागी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
-- -
कुलदीप भारद्वाज
Trending Videos