'गलत जगह उतार गई बस': गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन महीने के रुद्रांशु की गई जान; माता-पिता हैं घायल
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे और उसकी मां को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली ले जाते समय रास्ते में तीन माह के रुद्रांशु ने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित गांव सिखैड़ा में गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोडवेज बस चालक ने उन्हें निर्धारित स्थान के बजाय गलत जगह उतार दिया था, तभी तेज रफ्तार बाइक आई और टक्कर मार दी, जिसमें बच्चे की मौत हो गई।
बस चालाक ने उतारा गलत जगह
पुलिस के अनुसार जनपद संभल के थाना बनियाठेर निवासी सोहित अपनी पत्नी खुशबू और तीन माह के पुत्र रुद्रांशु के साथ चंदौसी से रोडवेज बस में सवार होकर आ रहे थे। परिजनों का आरोप है कि बस चालक उन्हें गढ़ क्षेत्र में उतारने के बजाय गंगा एक्सप्रेसवे के सिखैड़ा टोल के पास उतारकर चला गया।
तीनों हुए थे घायल
परिवार सड़क किनारे खड़ा होकर आगे जाने के साधन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान देर रात तेज गति से आई एक बाइक ने परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मासूम रुद्रांशु भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
दिल्ली ले जाते वक्त मासूम की मौत
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे और उसकी मां को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दिल्ली ले जाते समय रास्ते में तीन माह के रुद्रांशु ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीडि़त परिवार के भाई रोहित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे में शामिल बाइक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।