फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   E scooter engulfed in flames while charging

आग का गोला बनी ई-स्कूटी; वीडियो: चार्जिंग के दौरान धू-धूकर जली, लपटें देख मची अफरा-तफरी; हादसे की वजह साफ नहीं

Thu, 27 Aug 2026 10:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 27 Aug 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
E scooter engulfed in flames while charging
धू-धूकर जलती स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला स्थित हमीद चौक पर बृहस्पतिवार शाम चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

विज्ञापन




हमीद चौक निवासी शाहनवाज इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्कूटी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना में जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed