सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Female Sub-Inspector Line appears in bribery case

Hapur News: रिश्वत मामले में महिला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Female Sub-Inspector Line appears in bribery case
विज्ञापन
सिंभावली। दहेज प्रताड़ना के मामले में एक महिला ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक मुस्कान राय पर मुकदमे में प्रतिवादी ने 70 हजार रुपये में नाम निकालने का आरोप लगाया था। जिस पर सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने संज्ञान लिया और महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और जांच शुरू कराई है।
Trending Videos

जनपद बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र के गांव सफीनगर निवासी जितेंद्र एक मुकदमे में प्रतिवादी हैं। जिसमें उनकी पत्नी कोमल ने दहेज उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर विवेचना कर रही मुस्कान राय से विवेचना को निष्पक्ष करने और सहयोग करने की बात कही थी। इसके बाद जितेंद्र ने सीओ स्तुति सिंह से महिला उपनिरीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुकदमे में से नाम निकालने के नाम पर 70 हजार रुपये मांग रही हैं। जिस पर सीओ भड़क गई थीं और काफी लताड़ भी लगाई थी।
तभी सीओ ने तत्काल ही मामले में संज्ञान लेते हुए महिला उपनिरीक्षक मुस्कान के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कराकर पुलिस अधीक्षक को प्रेषित की थी। जिस पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने महिला उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और उनकी जांच सीओ गढ़ को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed