सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Third youth injured in road accident dies

Hapur News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Third youth injured in road accident dies
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोगीपुरा दस्तोई रोड पर 19 अप्रैल की दोपहर को तेज रफ्तार बाइक की खंभे से टक्कर के बाद घटना में तीसरे युवक ने भी सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो युवकों की मौत उसी दिन हो गई थी। तीसरे मौत से मोहल्ला मजीदपुरा में मातम का माहौल है। देर शाम गमगीन माहौल में शव का दफीना हुआ।
Trending Videos

बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर आठ निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू, शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे और मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी इजरायल एक बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई रोड की ओर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल हापुड़ पहुंचाया। हादसे में रियाजुद्दीन उर्फ राजू और सोनू की मौत हो गई थी। जबकि शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे की भी मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। सोमवार रात उपचार के दौरान भूरे की भी मौत हो गई। चौथे घायल इजरायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। गुलफाम उर्फ भूरे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गुलफाम की मौत के बाद शाम को पोस्टमार्टम के लिए शव यहां पहुंचा और शव का दफीना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed