सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fighting and firing between two parties, teenager sitting outside the shop injured by bullet.

Hapur News: दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, दुकान के बाहर बैठा किशोर गोली लगने से घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two parties, teenager sitting outside the shop injured by bullet.
गांव ह्रदयपुर में किशोर को गोली लगने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाती यूपीडा की टीम। स्रोत यूपीडा
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में सोमवार की शाम बच्चों के विवाद में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग हो गई। फायरिंग में मिठाई की दुकान के बाहर बैठा एक किशोर देव कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर गांव में माहौल तनावपूर्ण है। ऐसे में गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल किशोर के पिता की तहरीर पर दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस दूसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है।
Trending Videos

गांव निवासी संजय कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी गांव में ही मिठाई की दुकान है। सोमवार की शाम उनकी दुकान के सामने गांव के ही उस्मान व अतीकुर्रहमान और दूसरे पक्ष के मोहम्मद उबैद के बीच बच्चों के विवाद में मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के और लोग में विवाद में शामिल हो गए। झगड़ा होते देख उन्होंने उनके पुत्र देव कुमार व गांव निवासी अथर आलम ने दोनों पक्ष के लोगों का बीच बिचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि उस्मान व अतीकुर्रहमान ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली अथर की पेंट से पार होती हुई उनके पुत्र देव की बाजू में जा लगी। गोली लगने से उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गया। विवाद को देख और गोली की आवाज सुनकर आसपास के सैंकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और यहां अफरातफरी मच गई। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों की मदद से अपने पुत्र को हापुड़ नगर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में विवाद व फायरिंग की सूचना पर सीओ अनीता चौहान व थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यहां शांति व्यवस्था कायम की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उधर, पीडि़त संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उस्मान व अतीकुर्रहमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी अतीकुर्रहमान को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed